News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
14 February 2026
बांग्लादेश चुनाव बीएनपी प्रचंड जीत, पीएम मोदी बधाई
![]()
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को फोन करके बधाई दी है. तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है. बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी BNP ने प्रचंड जीत हासिल की है.
पीएम मोदी ने कहा- बांग्लादेश के सपोर्ट में भारत खड़ा रहेगा. 13वां आम चुनाव में 300 सदस्यीय संसद में बीएनपी ने 209 सीट जीत ली हैं. वही 3 हिंदू सांसदों ने भी विजय हासिल की है. बता दें कि तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं.
अभी भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते तल्ख हैं. यूनुस राज में दोनों देशों के बीच काफी दूरी आई है. देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव को बीएनपी और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार 18 महीने से सत्ता में है.