News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
08 March 2026
टी20 विश्व कप फाइनल, भारत की 96 रनों से जीत
&imwidth=800&imheight=600&format=webp&quality=medium)
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत हुई. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त दी. मुकाबला आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. दो बार की चैंपियन टीम इंडिया ने अपना लगातार दूसरा और कुल तीसरा खिताब जीता. भारतीय टीम बतौर मेजबान खिताब जीतने वाली पहली टीम है.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया. जीत के लिए न्यूजीलैंड को 256 रन का विशाल लक्ष्य मिला जिसे वह हासिल नहीं कर सकी. भारत के लिए संजू सैमसन 89(46), अभिषेक शर्मा 52(21) और ईशान किशन 54(25) रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जिमी नीशम ने लिए. वहीं 1-1 विकेट मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को मिले. न्यूजीलैंड की नजर पहली बार चमचमाती ट्रॉफी पर थी पर वह सफल नहीं हुई.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11:
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्च चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन.