Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

04 May 2026

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित, बंगाल में बीजेपी

पश्चिम बंगाल बीजेपी जीत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए मतगणना जारी. नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. बंगाल में बीजेपी के खाते में 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है. असम में भी भारतीय जनता पार्टी की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है. पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है. तमिलनाडु में इस बार खेल ही बदल गया. एक्टर विजय की टीवीके बहुमत के करीब पहुंच गई है. इधर केरल में कांग्रेस गठबंधन ने जीत का दावा कर दिया है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी जीत

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान थी लेकिन इस बार उन्हें अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. राज्य में टीएमसी 15 सालों से सत्ता पर काबिज़ थी. पश्चिम बंगाल में 34 साल लंबे चले वामपंथी शासन को ममता बनर्जी ने सत्ता से बेदख़ल किया था. असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी हैट्रिक लगा रही है.

भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी समर्थकों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारे हैं. हमारा मंत्र है, नागरिक देवो भव:. हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है.' गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं. आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल. आज मां गंगा के ईर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा, NDA सरकार है.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus